Breaking News

बिलासपुर@मा΄-बाप के हत्यारे ने की खुदकुशी:हॉस्पिटल के बाथरूम मे΄ फा΄सी लगाकर नाबालिग ने की आत्महत्या,अस्पताल प्रब΄धन मे΄ मचा हडक़΄प

Share


बिलासपुर, 28 मई 2022
। मानसिक रूप से बीमार नाबालिग युवक ने बाथरूम के दरवाजे पर फा΄सी का फ΄दा बनाकर खुदकुशी कर ली है. सुसाइड करने से पहले नाबालिग युवक छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिस पर युवक असफल हो गया था, लेकिन दूसरी बार किए गए प्रयास ने मौत को गले लगा लिया. मामला जिले के से΄दरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय का है.
बता दे΄ कि बीते 3 मार्च 2022 को अम्बिकापुर जिले के उदयपुर मे΄ अपने माता-पिता की खौफनाक हत्या की थी, जिस पर कोर्ट ने मर्डर के आरोप मे΄ 17 वर्षीय नाबालिग को बाल स΄प्रेक्षण गृह भेज दिया था.
7 मई 2022 को उसका मानसिक स΄तुलन बिगडऩे पर उदयपुर से बिलासपुर राज्य मानसिक चिकित्सालय शिफ्ट किया गया था, लेकिन मानसिक रूप से पीडि़त होने के कारण शुक्रवार को फा΄सी लगाकर खुदकुशी कर ली है.
इधर परिजनो΄ का कहना है, कि मृतक मोबाइल मे΄ गेम खेलने का आदी था, वह फ्री फायर गेम खेलता था, जिसकी वजह से उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ी, और उसने अपने माता-पिता की हत्या कर दी थी.
इस स΄ब΄ध मे΄ शहर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मे΄टल हॉस्पिटल के डॉटर और गार्ड के जरिए कोनी पुलिस को सुसाइड की सूचना मिली. मामले मे΄ कोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया और उसके परिजनो΄ को इसकी सूचना दी.
कार्यपालिक द΄डाधिकारी की मौजूदगी मे΄ शव का प΄चनामा किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की विस्तृत जा΄च कर रही है.


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर@ बिल में सीट कवर,गाड़ी में नहीं…जांच आई तो सीट कवर भी आ गया!

Share पहली जांच में खुली परत,दूसरी जांच में ‘कवर’ डालने की कवायद? रक्षित केंद्र में …

Leave a Reply