कौशा΄बी, 25 मई 2022। उार प्रदेश के कौशा΄बी जिले मे΄ सात साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने रेप की घटना को अ΄जाम दिया. इस दौरान बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी. चीख-पुकार सुन मौके पर पहु΄चे परिजनो΄ ने ग्रामीणो΄ की मदद से आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
करारी थाना क्षेत्र के एक गा΄व की रहने वाली बच्ची म΄गलवार शाम घर के पास खेल रही थी. करीब सात बजे मोहल्ले का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया. इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के चिल्लाने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि बच्ची का हाथ कपड़े से बा΄धा हुआ था. उसकी चीख-पुकार सुनकर गा΄व के लोग पहु΄च गए.
ग्रामीण को आते देखते ही देखते ही आरोपी भाग गया, हाला΄कि कुछ लोगो΄ ने दौडक़र उसे दबोच लिया और उसकी पिटाई की. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहु΄ची और आरोपी को अरेस्ट कर लिया. ग΄भीर हालात मे΄ मासूम को जिला अस्पताल मे΄ भर्ती कराया गया. मामले की जानकारी होते ही सदर सीओ योगे΄द्र कृष्ण नारायण जिला अस्पताल पहु΄चे. उन्हो΄ने पीडि़ता का हालचाल जाना और घटना के बारे मे΄ परिजनो΄ से पूछताछ की.
इस मामले मे΄ कौशा΄बी के अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि म΄गलवार को एक घटना सामने आई है. इसमे΄ छोटी बच्ची के साथ बलात्कार की बात सामने आई थी. पुलिस ने मौके पर पहु΄चकर बच्ची का मेडिकल कराया. बच्ची ने अपने बयान मे΄ कहा कि उसे आरोपी ने चार थप्पड़ मारे. अभी बच्ची की हालत नॉर्मल है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पूरे मामले मे΄ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur