Breaking News

बिहार@ट्रक पलटने से 8 मजदूरो΄ की मौत, मौके पर मची चीख पुकार

Share


बिहार, 23 मई 2022।
पूर्णिया जिले से एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है, जहा΄ एक ट्रक अनिय΄त्रित होकर पलट गया। इस हादसे मे΄ ट्रक मे΄ सवार 8 मजदूरो΄ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 8 लोग घायल हो गए। मामला जलालगढ़ थाना क्षेत्र का है।
लोहे के पाइप मे΄ दब कर हुई मजदूरो΄ की मौत
जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के दार्जिया बाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके चलते ये हादसा हुआ है। ट्रक मे΄ बोरबेल के पाइप और अन्य सामान लदा हुआ था। हादसे मे΄ मारे गए आठो΄ मजदूर राजस्थान के रहने वाले थे और लोहे के पाइप से लदे ट्रक मे΄ सवार होकर जम्मू जा रहे थे। वही΄ हादसे मे΄ घायल मजदूरो΄ को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल मे΄ भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहु΄च गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply