Breaking News

लखनपुर@नि:शुल्क हड्डी जांच शिविर का किया गया आयोजन

Share

लखनपुर,18 मई 2022(घटती-घटना)। समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग द्वारा नि:शुल्क हड्डी जांच शिविर का आयोजन दिनांक 18/52022 को प्रतिक्षा बस स्टैंड लखनपुर में किया गया । जांच शिविर में डा तनय गोयल द्वारा हड्डियो से संबंधित सभी बिमारीयो जिसमे जटील हड्डियों का ईलाज, घुटने का दर्द, हड्डी में मवाद बहना,टेढ़े मेडे जुड़ी हड्डियों का ईलाज, घुटने और कंधे का इलाज नि:शुल्क किया गया।डा तनय गोयल ने बताया कि अगर किसी को ज्यादा तकलीफ़ हो और आपरेशन करना पड़ा तो आयुष्मान योजना के तहत नि:शुल्क आपरेशन संकल्प हास्पिटल अंम्बिकापुर में किया जायेगा। इस निशुल्क जांच शिविर में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू, अंचल सिन्हा निशांत ठाकुर, रितुराज सिंह,जय वेद प्रकाश शुक्ला,आलम सांय, अतुल, नेहरू युवा केन्द्र के आकाश साहू, सहित अनेक लोगो ने अपना सक्रिय योगदान दिया। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने बताया कि नि:शुल्क हड्डी जांच शिविर सुबह 10 बजे से 1 तक चला जिसमें 38 मरीजों का नि:शुल्क जांच और निशुल्क दवा एवं उपचार किया गया। जांच शिविर में लखनपुर, उदयपुर विकास खंड के अनेक लोगो ने अपना जांच करवाया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@फर्जी ACB अधिकारी बन आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Share अम्बिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और …

Leave a Reply