अम्बिकापुर,17 मई 2022(घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परीक्षा परिणाम 2022 में जिला स्तर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 10 वीं एवं 12वीं में प्रावीण्य सूची में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली श्रुति सोनी एवं मनिता तिर्की को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं रेडक्रास अध्यक्ष अदितेश्वर शरण सिंह देव द्वारा दोनों छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दोनों छात्राओं ने जिला स्तर पर प्रावीण्य सूची में 10वें स्थान प्राप्त कर विद्यालय को एवं जिला को गौरवान्वित किया है। संस्था के प्राचार्य एसएस कुरैशी ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि हम हमेशा हमारी छात्राएं राज्य स्तर पर प्रावीण्य सूची में आए। हम इस हेतु प्रयत्नशील एवं संकल्पित हैं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता, , शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्षा शमा परवीन, शाला विकास समिति सदस्य प्रभात रंजन सिन्हा, अंचल ओझा सहायक परियोजना अधिकारी रमेश सिंह एवं रवि शंकर पांडेय एवं शाला परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur