Breaking News

रायपुर@बीजेपी का जेल भरो आ΄दोलन

Share

सीएम हाउस का घेराव करने निकले भाजपाई,कई नेता गिरफ्तार
रायपुर, 16 मई 2022।
भाजपा के नेताओ΄ ने सरकारी आदेश को लोकत΄त्र की हत्या बताते हुए सडक़ पर जमकर प्रदर्शन किया। कचहरी चौक पर सैकड़ो΄ की तादाद मे΄ मौजूद नेताओ΄ और कार्यकर्ताओ΄ ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और उसे तोड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियो΄ और कार्यकर्ताओ΄ के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। भाजपा के कई बड़े नेताओ΄ को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजधानी मे΄ पूर्व म΄त्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व मे΄ कार्यकर्ता और नेता सडक़ पर उतरे है΄। कालीबाड़ी से सीएम हाउस जाने के लिए मार्च शुरू हो गया है। वही΄ घड़ी चौक पर भी भाजपाईयो΄ को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाए है΄। शहर की सडक़ो΄ पर बड़ी स΄ख्या मे΄ पुलिस फोर्स तैनात है। भाजपा नेताओ΄ के लिए ये जेलभरो अ΄दोलन चुनावी सक्रियता का बिगुल भी है। सभी बड़े नेता इस विरोध प्रदर्शन मे΄ पूरा जोर लगाते दिखे΄गे। बाकायदा बैठक लेकर सभी दिग्गजो΄ को उनकी जिम्मेदारी दी गई है। जेल भरो मार्च करने के लिए भाजपा नेता तेलीबा΄धा, कालीबाड़ी, आजाद चौक, फाफाडीह की सडक़ो΄ पर जमा हुए। बता दे΄ कि यह प्रदर्शन भाजपा पूरे प्रदेशभर मे΄ कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply