जेल भरो आंदोलन में 1500 से ज्यादा लोगों ने दी गिरफ्तारी


अम्बिकापुर, 16 मई 2022(घटती-घटना)। भाजपा प्रदेश संगठन के कार्यक्रम के अनुसार आज पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व तथा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव पूर्व सांसद कमलभान सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज तथा पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भूपेश सरकार के खिलाफ जोशोखरोश के साथ जेल भरो आंदोलन संपन्न हुआ।
हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संकल्प भवन भाजपा कार्यालय से भूपेश सरकार के 19 शर्तों वाली तुगलकी आदेश के खिलाफ हुंकार भरते हुए भाजपा की रैली घड़ी चौक पहुंची , जहां पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों को पार करते हुए जिला कलेक्टर ऑफिस के गेट पर पहुंच कर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया और 19बिंदुओं वाली आदेश की प्रतियां भी जलाई गई।इस अवसर पर रैली का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार आम जनता के अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म करने का षड्यंत्र रच रही है, जिसे भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी, यदि 19 बिंदुओं वाला तुगलकी आदेश वापस नहीं हुआ तो यह जेल भरो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, राजाराम भगत, अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ पैकरा, फुलेश्वरी सिंह, अंबिकेश केसरी, प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, डी के पुरिया, आलोक दुबे, राधे श्याम ठाकुर, विकास पांडे, मंजूषा भगत, विजय व्यापारी, मधु चौदाह, मनोज गुप्ता, अनिल अग्रवाल, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा मधुसूदन शुक्ला संजय सोनी दिनेश साहू वैभव सिंह देव अनिल सिंह रजनीश पांडे बालक नाथ यादव राजूराम राम केश्वर राजवाड़े महेंद्र सिंह गुरु शरण सिंह दीपक तोमर प्रेमानंद तिग्गा, अजय प्रताप सिंह सर्वेश तिवारी नकुल सोनकर विश्वविजय तोमर संजू वर्मा जितेंद्र सोनी, राजेंद्रव जयसवाल जन्मजय मिश्रा अनिल जैसवाल रमेश जैसवाल विद्यानंद मिश्रा विनोद दुबे दूधनाथ गोस्वामी टिन्नी बाबरा बलराम जैसवाल, राजबहादुर शास्त्री, रविन्द्र भारती, मनीष सिंह हरमिंदर टिन्नी मनोज कंसारी सोनू तिग्गा उमा पांडे छोटू थॉमस धनराम नागेश दुर्गा शंकर दास शरद सिन्हा दिनेश गुप्ता राम पुकार यादव निश्चल सिंह संजीव सेठ प्रमोद दुबे, मयंक गुप्ता सोलु सिंह दीपक यादव तथा सक्षम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur