Breaking News

अम्बिकापुर@खड़े ट्रक से जा टकराई क्लिंकर लोड ट्रक

Share

अम्बिकापुर,15 मई 2022(घटती-घटना)। घाटपेन्डारी के पास विपरित दिशा में सडक़ किनारे खड़े ट्रक से क्लिंकर लोड ट्रक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में क्लिंकर लोड ट्रक का खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलज अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार पिता गोगल उम्र 25 वर्ष देवारी म्योरपुर, सोनभद्र यूपी का रहने वाला था। वह सीजी 15 एडी 6400 ट्रक में खलासी का काम करता था। शनिवार को बोलोदा बाजार से क्लिंकर लोड कर ट्रक चलक अंगद के साथ बिहार जा रहा था। रास्ते में घाटपेन्डारी के पास पहले से विपरित दिशा में सडक़ किनारे खड़े ट्रक क्रमांाक आरजे 02 जीबी 9794 से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में अवधेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply