Breaking News

अम्बिकापुर@छत से गिर कर आहत युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर,15 मई 2022(घटती-घटना)।. छत से गिरने से आहत युवक की मौत इलाज के दौरन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार मनोज गोंड़ उम्र 21 वर्ष ग्राम रमकोला का रहने वाला था। वह 15 दिन पूर्व अपने चचेरे भाई सत्यनारायण के साथ बुआ के घर प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टुकुडांड़ गया था। वहीं रात में छत पर सोया था। तभी वह छत से नीचे गिर गया। मामूली चोट होने की संभावना पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले गए। 12 मई को उसकी तबियत खराब होने पर इलाज के लिए प्रतापपुर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply