Breaking News
?????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

अंबिकापुर@इलाज के दौरान बंदी की मौत,परिजन ने जेल प्रशासन पर लगाया समय पर इलाज न कराने का आरोप

Share

अंबिकापुर 13 मई 2022 (घटती-घटना)। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार की सुबह एक बंदी की मौत हो गई। वह केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में बंद था। उसका मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं था। इधर मौत के बाद मृतक बंदी की मां ने जेल प्रशासन पर समयर पर इलाज न कराने का आरोप लगाई है।
जानकारी के अनुसार शिबू बर्मन पिताा सुखलाल बर्मन उम्र 25 वर्ष अंबिकापुर गांधीनगर थाना क्षेत्र के काली घाट स्थित अजिरमा का रहने वाला था। वह मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में अगस्त 2021 से केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में बंद था। इसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। जेल प्रशासन द्वारा इसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल मानो रोगी चिकित्सक डॉ. संदीप से उसका इलाज कराया गया था। 11 मई को अचानक इसकी तबियत ज्यादा विगड़ गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। वहीं मृतक बंदी की मां अनुमुखी बर्मन ने बताया कि मैं बराबर अपने बेटे से मिलने जेल जाती थी। वह पूरी तरह से ठीक था। उसका मानसिक स्थिति ठीक नहीं था। जब मैं 11 मई को अपने बेटे से मिलने गई तो जेल में दो लोग उसे पकड़ कर लाए थे। वह चल भी नहीं पा रहा था। मैंने पूछा तो वह बात भी अच्छे से नहीं कर पा रहा था। जो साथ में थे उन्होंने बताया कि इसकी तबियत ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि मेरे बेटे का समय पर इलाज नहीं कराया गया। इसके बाद मैं वापस अपने घर आ गई। उसी दिन रात को मुझे जानकारी मिली की मेरा बेटा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं गुरुवार की सुबह अस्पताल पहुंची तो देखी की उसकी स्थिति खराब थी। शुक्रवार की सुबह इसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply