Breaking News

अंबिकापुर@तापमान में वृद्धि,उमस भरी गर्मी ने लोगों को किया बेचैन

Share

अंबिकापुर 13 मई 2022 (घटती-घटना)। चक्रवाती तूफान की सक्रियता घटते ही एक बार फिर से हवा की दिशा बदलने के साथ-साथ तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। 24 घंटे के अंदर शहर के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। गुरुवार का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री था वहीं शुक्रवार को बढक़र 39.7 डिग्री तक पहुंच गया है। पूरे दिन झूलसा देने वाली तेज धूप से लोग परेशान रहे। वहीं रात का भी पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस ही उतर पाया था। वहीं मौसक विभाग के अनुसार वातावरण में नमी की मात्रा बढऩे से मौसम में बढ़ी नीरसता के कारण उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रहा है। कूलर व फंखे भी इस चिपचिपाती गर्मी में बेअसर साबित हो रहा है। वहीं मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने संभावना व्यक्त की है कि अगामी 15 मई ेस दक्षिण अण्डमान सागरर व नजदीकी दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में मानसूनी गतिविध की हलचल शुरू होने की संभावना जताई गई है। 16 मई को पुन: एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
वातावरण और शरीर के तापमान में मामूली अंतर
वातावरण और शरीर के तापमान में मामूली अंतर और हवा के आद्र्र होने के कारण पसीना के शरीर से बाहर आने की मात्रा बढ़ी है। इस समय शरीर के जल स्तर को अनुकूल बनाए रखने के लिए नियमित जल सेवन की बेहद आवश्यकता है। नहीं तो शरीर मे जल की कमी (डिहाइड्रेशन) की शिकायत बढ़ जाएगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@फर्जी ACB अधिकारी बन आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Share अम्बिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और …

Leave a Reply