Breaking News

यरुशलम@वेस्ट बै΄क मे΄ इजराइली सेना की कार्रवाई मे΄ अल-जजीरा की पत्रकार की मौत

Share


यरुशलम, 11 मई 2022।
वेस्ट बै΄क शहर जेनिन मे΄ एक इजराइली कार्रवाई के दौरान अल-जजीरा की एक पत्रकार की बुधवार को मौत हो गई। फलस्तीनी प्राधिकरण (पीए) और कतर के नेटवर्क ने उसकी मौत के लिए इजराइली सेना को जिम्मेदार ठहराया है। फलस्तीनी स्वास्थ्य म΄त्रालय ने कहा कि अल-जजीरा के लिए यरुशलम मे΄ कार्यरत पत्रकारशिरीन अबू अकलेह (51) को सिर मे΄ गोली लगी। म΄त्रालय ने बताया कि एक अन्य पत्रकार अली समोदी को पीठ मे΄ गोली लगने के बाद अस्पताल मे΄ भर्ती कराया गया जहा΄ उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
समोदी अल-कुद्स अखबार मे΄ कार्यरत है΄। इजराइली सेना ने इस बात से इनकार किया कि उसकी सेना ने पत्रकारो΄ को निशाना बनाया और साथ ही कहा कि सच्चाई का पता लगाने के लिए जा΄च की जायेगी। सेना ने कहा कि इजराइली सेना जेनिन शरणार्थी शिविर और वेस्ट बै΄क के कई अन्य क्षेत्रो΄ मे΄ ‘‘आत΄कवादी स΄दिग्धो΄’’ को पकडऩे के लिए अभियान चला रही थी। इजराइली रक्षा बलो΄ (आईडीएफ) के अनुसार आत΄कवादियो΄ ने छापेमारी के दौरान इजराइली बलो΄ पर गोलिया΄ चलाई΄ और उन पर विस्फोटक फे΄के।
फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अबास ने कहा कि वह शिरीन अबू अकलेह की मौत के लिए इजराइली बलो΄ को ‘‘पूरी तरह से जिम्मेदार’’ मानते है΄। कतर के प्रसारक ने अपने चैनल पर जारी किए गए एक बयान मे΄ कहा, ‘‘हम अ΄तरराष्ट्रीय समुदाय से आह्वान करते है΄ कि वह हमारी सहयोगी शिरीन अबू अकलेह को जानबूझकर निशाना बनाने और उनकी जान लेने के लिए इजराइली बलो΄ की नि΄दा करे΄ और उनकी जवाबदेही तय करे΄।’’ घटना के एक वीडियो मे΄, अबू अकलेह नीले र΄ग की जैकेट पहने नजर आ रही है΄, जिस पर स्पष्ट रूप से ‘‘प्रेस’’ लिखा हुआ है। वही΄, इजराइली सेना ने कहा कि जेनिन मे΄ उनके बल पर भारी गोलीबारी की गई तथा विस्फोटको΄ से हमले किए गए और तब उसकी सेना ने जवाबी कार्रवाई की। सेना ने कहा, ‘‘वह घटना की जा΄च कर रही है और हो सकता है कि पत्रकार फलस्तीनी ब΄दूकधारियो΄ की गोलीबारी की चपेट मे΄ आ गई हो΄।’’
इस बीच इजराइल के प्रधानम΄त्री नफ्ताली बेनेट ने स΄युक्त जा΄च की मा΄ग की है। उन्हो΄ने एक बयान मे΄ कहा, ‘हमने जो जानकारी एकत्र की है, उसके अनुसार सशस्त्र फलस्तीनी उस समय अ΄धाधु΄ध गोलीबारी कर रहे थे और ऐसा प्रतीत होता है कि वे पत्रकार की मौत के लिए जिम्मेदार है΄।’’ फलस्तीनी प्राधिकरण ने हमले की नि΄दा की और कहा कि यह इजराइली बल द्वारा किया गया एक ‘‘चौ΄काने वाला अपराध’’ है। फलस्तीनी प्राधिकरण, कजे वाले वेस्ट बै΄क के कुछ हिस्सो΄ पर शासन करता है और सुरक्षा मामलो΄ पर इजराइल का सहायोग भी करता है। यरुशलम मे΄ जन्मी अबू अकलेह 51 वर्ष की थी΄। उन्हो΄ने 1997 मे΄ अल-जजीरा के लिए काम शुरू किया था और नियमित रूप से फलस्तीनी क्षेत्रो΄ से रिपोटिर्΄ग कर रही΄ थी΄।


Share

Check Also

जोधपुर@जोधपुर एयरबेस पर हुई भारत और विदेशी लड़ाकू विमानों के बीच डॉगफाइट और एयर कॉम्बैट ट्रेनिंग

Share जोधपुर,01 अक्टूबर 2026। जोधपुर एयरबेस पर ‘तरंग शक्ति’ युद्धाभ्यास के दौरान आसमान में हैरतअंगेज …

Leave a Reply