Breaking News

अम्बिकापुर@कार पलटने से युवक की मौत,एक घायल

Share

अम्बिकापुर, 10 मई 2022(घटती-घटना)।. दरिमा थाना क्षेत्र के नगोई के पास कार खेत में पलट जाने दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सूरज राम चौहान पिता महेश चौहान उम्र 24 वर्ष जशुपर जिले के ग्राम देवरी का रहने वाला था। 8 मई को अपने साथी पुष्पराज व लक्ष्मीकांत के साथ शादी में शामिल होने कार से दरिमा आया था। 9 मई को कार से सूरज व लक्ष्मीकांत कहीं गए थे। वापस आने के दौरान नगोई के पास अनियंत्रित हो गया और कार खेत में पलट गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई। जबकि लक्ष्मीकांत का इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply