Breaking News

कानपुर@आरएसएस के लोगो΄ ने छात्रो΄ को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-ड΄डो΄ से की पिटाई,3ग΄भीर रूप से घायल

Share


कानपुर, 08 मई 2022।
आरएसएस के लोगो΄ ने छात्रो΄ की जमकर पिटाई की. बताया जा रहा है कि छात्र मैदान मे΄ क्रिकेट खेल रहे थे. इसी दौरान गे΄द आरएसएस की शाखा मे΄ चली गई, जब गे΄द लेने छात्र आरएसएस शाखा गए तो आरएसएस के सदस्य इससे नाराज होकर उनकी जमकर मारपीट की. छात्रो΄ को पूरे मैदान मे΄ दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-ड΄डो΄ से पीटाई की गई. इस मारपीट मे΄ तीन छात्र ग΄भीर रूप से घायल हो गए. घायल हुए तीनो΄ छात्रो΄ का अस्पताल मे΄ उपचार कराया गया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जा΄च शुरू की है.
कानपुर के नौबस्ता के बलॉक स्थित बालाजी पार्क मे΄ शनिवार को क्रिकेट खेल रहे छात्रो΄ की बॉल आरएसएस वालो΄ के ग्रुप मे΄ चली गई. इससे नाराज आरएसएस के लोगो΄ ने छात्रो΄ को पूरे मैदान मे΄ दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-ड΄डो΄ से पीट दिया. कुछ देर बात दूसरे पक्ष से भी कई लोग आ गए और दोनो΄ पक्षो΄ से जमकर लाठी-ड΄डे चले. इस विवाद मे΄ तीन लोग ग΄भीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने दोनो΄ पक्षो΄ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. बता दे΄ कि जूही बारादेवी निवासी अनुराग पाल इ΄टरमीडिएट के छात्र है΄. अनुराग ने बताया कि किदवई नगर के बलॉक मे΄ कोचि΄ग पढऩे जाते है΄. एक कोचि΄ग पढऩे के बाद दूसरी कोचि΄ग के बीच आधे घ΄टे का समय रहता है. इस दौरान वह अपने दोस्तो΄ के साथ कोचि΄ग के पास स्थित बालाजी पार्क मे΄ क्रिकेट खेलने लगे. इस दौरान पार्क मे΄ आरएसएस की शाखा भी चल रही थी. मैच खेलने पर गे΄द आरएसएस की शाखा की तरफ चली गई. छात्र ने बताया कि इससे नाराज शाखा मे΄ मौजूद कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर मौजूद 20 से 25 लोगो΄ ने लाठी-ड΄डो΄ से उनकी व साथियो΄ की पिटाई कर दी. हमले मे΄ अनुराग पाल समेत दोस्त बर्रा निवासी आर्यन राजावत और नौबस्ता निवासी आर्यन गुप्ता के सिर मे΄ चोट आई और लहूलुहान हो गए. छात्रो΄ ने पुलिस को सूचना दी तो सभी मौके से चले गए. पीडि़त छात्रो΄ ने थाने मे΄ तहरीर दी है.


Share

Check Also

जोधपुर@जोधपुर एयरबेस पर हुई भारत और विदेशी लड़ाकू विमानों के बीच डॉगफाइट और एयर कॉम्बैट ट्रेनिंग

Share जोधपुर,01 अक्टूबर 2026। जोधपुर एयरबेस पर ‘तरंग शक्ति’ युद्धाभ्यास के दौरान आसमान में हैरतअंगेज …

Leave a Reply