Breaking News

खडग़वां@भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Share

खडग़वां 05 मई 2022 (घटती-घटना)।ब्राह्मण समाज चिरमिरी के द्वारा भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार इष्टदेव भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महर्षि भवन हल्दीबाड़ी चिरमिरी में ब्राह्मण समाज चिरिमिरी के द्वारा भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया को संपूर्ण विधि विधान से मनाया गया,कार्यक्रम में सर्वप्रथम ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों द्वारा भगवान श्री परशुरामजी का पूजन एवं यज्ञ हवन किया गया ततपश्चात श्री सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया, साथ ही पिछले दो वर्ष में सेवानिवृत्त हुए समाज के वरिष्ठजनो का सम्मान करते हुए पूरे समाज द्वारा उनके सुखमय भविष्य की कामना की गई कार्यक्रम में छोटे बच्चों की पौराणिक ज्ञान पर आधारित प्रतियोगिता हुई जिसमें सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया ।ब्राह्मण समाज चिरमिरी के संरक्षक प्रोफेसर भागवत प्रसाद दुबे द्वारा ब्राह्मणों को वर्तमान चुनौतीयो का सामना करते हुए अपने ज्ञान और अध्ययन को सुदृढ़ कर समाज एवं देश की उन्नति के लिए आगे बढऩे की बात कही गयी कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ छोटेलाल पाराशर बृजेश्वर पाण्डेय शम्भूनाथ तिवारी रामावतार द्विवेदी डा डी के उपाध्याय बैकुण्पुर से पधारे जयनाथ बाजपेयी,बृजनारायन मिश्रा जिलाध्यक्ष कोरिया,चिरिमिरी अध्यक्ष हरिकांत अग्निहोत्री,नारायणी शक्ति अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश पाराशर,उपाध्यक्ष वाचस्पति दुबे, महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ,हल्दीबाड़ी अध्यक्ष राजकुमार शुक्ला ,राकेश पाराशर,रमाशंकर मिश्रा कोषाध्यक्ष , अश्वनी मिश्रा अध्यक्ष बरतुंगा आर पी शुक्ला अध्यक्ष गोदरीपारा ललित पांडेय अध्यक्ष पोंड़ी अभिमन्यु दुबे अध्यक्ष डोमनहिल सुरेश पोखरियाल अध्यक्ष गेल्हापानी,रवींद्र तिवारी अध्यक्ष बड़ा बाजार किशोर पाठक डा प्रमोद त्रिपाठी रमेश शुक्ला भरत मिश्रा श्रीकांत शुक्ला बी पी तिवारी जितेन्द्र मिश्रा धनंजय तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी,के के शर्मा,राजकुमार मिश्रा, डॉ राम किंकर पांडेय,राजेन्द्र तिवारी राही,रविंद्र तिवारी,वीरेंद्र तिवारी सुबोध दुबे ,केके शर्मा,रमेश शुक्ला,येनेन्द्र पाण्डेय,राजेन्द्र दुबे राजकुमार मिश्रा,अरुणोदय पांडेय,फणीन्द्र मिश्रा,अशोक तिवारी सहित चिरिमिरी विप्र परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@फर्जी ACB अधिकारी बन आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Share अम्बिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और …

Leave a Reply