कोरबा 05 मई 2022 (घटती-घटना)। 13 मई को आयोजित होने वाले समाधान शिविर के पूर्व जन समस्याओं के निराकरण को लेकर पाली एसडीएम श्रीमती ममता यादव एक्शन मोड में आ गई हैं। एसडीएम श्रीमती ममता यादव ने विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शिविर के तैयारियों की समीक्षा कर मैदानी अमले को मुख्यालय में उपस्थिति व अन्य कार्यों के संपादन के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक लहजे में हिदायत दी है कि, सौंपे गए कार्यों में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों पर ऑन द स्पॉट कार्रवाई की जाएगी। इसलिए पूरी संजीदगी एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन करें। यहां बताना होगा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के तहत जिले में प्रत्येक माह पृथक -पृथक विकास खंडों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है । समाधान शिविर से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश ,सौंपे गए कार्य दायित्व के तहत तमाम शासकीय विभागों हितग्राहियों के यहां घर-घर दस्तक देकर उनकी समस्याओं से जुड़े आवेदन संकलित कर यथासंभव शिविर दिवस के पूर्व निराकरण करते हैं। शिविर दिवस के दिन निराकरण की स्थिति से अवगत कराकर आवेदकों को लाभान्वित किया जाता है । इसी कड़ी में पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत माखनपुर में, 13 मई को समाधान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर को सफल बनाने जिला प्रशासन पूरी जोरशोर से जुटा हुआ है। एसडीएम ममता यादव ने स्वयं शिविर की कमान संभाल ली है। इसी कड़ी में उन्होंने विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शिविर के तैयारियों की समीक्षा कर मैदानी अमले को मुख्यालय में उपस्थिति व अन्य कार्यों के संपादन के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक लहजे में हिदायत दी है कि सौंपे गए कार्यों में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों पर ऑन द स्पॉट कार्रवाई की जाएगी। इसलिए पूरी संजीदगी एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन करें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur