Breaking News

अम्बिकापुर@सियान जतन क्लिनिक शुरू,वृद्धजनों को आयुष विंग का मिलेगा लाभ

Share

अम्बिकापुर 05 मई 2022 (घटती-घटना)। आयुष विंग में वृद्धजनों हेतु प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को विशेष ओपीडी सियान जतन क्लिनिक शुरू किया गया है। आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर जिला आयुर्वेद अधिकारी अम्बिकापुर के संयोजन में गुरुवार को आयुष विंग जिला चिकित्सालय (रामानुज क्लब भवन) अम्बिकापुर में सियान जतन क्लीनिक प्रारंभ किया गया। इसका आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को किया जाएगा। आयुष विंग के चिकित्सक डॉ. एके सिन्ह द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, रोगनिदान एवं आवश्यक चिकित्सा तथा स्वास्थ्य संरक्षण हेतु उचित परामर्श के साथ-साथ, पंचकर्म चिकित्सा, औषधि वितरण किया जा रहा है। डॉ. एके सिंह ने बताया कि पूर्व में 2 शाशकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, 5 जिला आयुर्वेद चिकित्सालय और 22 स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर चिन्हांकित किये गए थे, इनकी संख्या बढ़ाते हुए समस्त 15 आयुष विंग में भी वृद्धजनों हेतु प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को विशेष ओपीडी सियान जतन क्लिनिक संचालित किया जाना है। इस क्लीनिक में आने वाले प्रत्येक हितग्राही की जानकारी संधारित कर फॉलो अप भी किया जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@फर्जी ACB अधिकारी बन आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Share अम्बिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और …

Leave a Reply