Breaking News

अम्बिकापुर@पति से नाराज पत्नी ने कुएं में लगाई छलंग,इलाज के दौरान मौत

Share

अम्बिकापुर 05 मई 2022 (घटती-घटना)। रात को बाजार से लौटी पत्नी को पति द्वारा डांटना महंगा पड़ा। नाराज पत्नी ने कुएं में छलांग लगा दी। उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पार्वती पति नंदकुमार चौहान उम्र 45 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पर्री की रहने वाली थी। 4 मई को पति काम करने गया था। शाम को वापस आया तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। बच्चों ने बताया कि मां बाजार गई है। रात को 8 बजे पत्नी बाजार से वापस आई तो देर से घर वापस आने पर पति उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर महिला ने घर के पास कुएं में छलांग लगा दी। परिजन गांव की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@फर्जी ACB अधिकारी बन आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Share अम्बिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और …

Leave a Reply