पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
अम्बिकापुर 05 मई 2022 (घटती-घटना)। शहर के अग्रसेन वार्ड निवासी एक युवक मेहनत मजदूरी कर अपनी बहन की शादी के लिए रुपए व कुछ जेवरात बनवाकर कमरे में रखा था। 4 मई की रात को अज्ञात चोर ने घर के अंदर घुसकर चोरी कर ले गया था। पीडि़त ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के रुपए से कपड़े की खरीदारी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बिहारी अंसारी पिता मुनावर अंसारी उम्र 34 वर्ष शहर के अग्रसेन वार्ड में किराए के मकान में रहकर काम करता है। वह 4 मई की रात को रात में मोबाइल चलाते हुए सो गया। सुबह करीब 6 बजे उठा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और घर में रखा हैण्ड बैग जिसमें अपनी बहन की शादी के लिए 1 लाख 8 हजार रुपए, सोने की अंगूटी, चौकेट, मोबाइल नहीं है। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया। जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दिया। जिसके संबंध में पता करने पर परांडांड निवासी अनवर हुसैन पिता स्व. युनुस हुसैन उम्र 22 साल का होना पाया गया। पुलिस ने सदेही अनवर हुसैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपने साथी छोटू खान पिता एनुल खान उम्र 22 साल निवासी परांडांड के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया। आरोपियों द्वारा चोरी किए बैग से पैसे निकाल कर बैग को रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे पानी टंकी के पास झाडी में फेकना बताया जो आरोपी की निशादेही पर पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी द्वारा चोरी किए गए रुपयों से कपड़े की खरीदारी करना, खाना पीना व बाकी पैसो को अन्य चिजों में खर्च करना बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 हजार 460 रुपए, 15 हजार रुपए के खरीदे गए नए कपड़े जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में मुख्य रूप से निरीक्षक भारद्धाज सिंह, निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, डाकेश्वर सिंह, प्रआर अजय पाण्डेय, आरक्षक जयदीप सिंह, रूपेश महंत, कुन्दन सिंह, शिव राजवाडे, संजय एक्का सक्रिय रहे।
सडक़ दुर्घटना में घायल मासूम की मौत
अंबिकापुर. मां के साथ नानी के घर गया मासूम अपनी बहन के साथ घर के बाहर सडक़ पर खेल रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शिशु राजाराम पितार खेल सिंह उम्र 3 वर्ष पुरानाबाजार सूरजपुर का रहने वाला था। कुछ दिन पूर्व शिशु राजाराम अपनी मां व बहन के साथ नानी के घर परशुरामपुर गया था। 4 मई की शाम को मासूम बच्चा अपनी बहन के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur