अंबिकापुर@भगवान परशुराम जयंती पर शहर में निकाली गई भाव्य शोभायात्रा

Share


अंबिकापुर. भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर विप्र समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ निकली। मंगलवार को परशुराम जयंती के अवसर पर नगर के गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर से भव्य शोभायात्रा शाम चार बजे निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की जीवंत झांकी के पीछे भागवा रंग के परिणान में काफी संख्या में समाज की महिलाएं चल रहीं थी। शोभायात्रा नगर के गांधी चौक से घड़ी चौक, देवीगंज रोड, संगम चौक, महामाया चौक होते हुए स्कूल रोड से लरंगसाय चौक होते हुए देर शाम केनाबांध स्थित परशुराम मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां भगवान परशुराम की पूजा अर्चना व महा आरती के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस दौरान जगह-जगह विभिन्न समाज व संगठन के लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से समाज के अध्यक्ष कौशलेंद्र पांडेय, आरएन अवस्थी, सत्येन्द्र तिवारी, चंद्रसेन तिवारी, आनंद अवस्थी आलोक दुबे, पीके मिश्रा, सुजीत चतुर्वेदी, विश्वजीत भारद्वाज, विनोद तिवारी, मंटू पाठक, वीरेंद्र दुबे, राजेश तिवारी , वसुधा तिवारी, स्मिता तिवारी, माधुरी दुबे, अनुभा डबराल, विकास पांडेय, दीपक मिश्रा, चंदन शुक्ला, लड्डू तिवारी, मनोज तिवारी, अनुज दुबे, विश्वाश तिवारी, महेंद्र पांडेय, अजय तिवारी, महेंद्र उपाध्याय, प्रकाश मनी त्रिपाठी,अशोक पाण्डेय व दीपू पांडेय , सानू तिवारी , प्रियम पांडेय, ऋषभ पांडेय, रवि पांडेय, हर्ष पांडेय, सौरभ मिश्रा, प्रसुन्न दुबे, रौनी मिश्रा, यश पांडेय, कार्तिक तिवारी, शिवम् शर्मा व हनी पांडेय अन्य विप्र जन उपस्थिति थे।
अक्षय तृतीया का भी रहा शुभमुहूर्त
अक्षय तृतीया तिथि को काफी शुभमुहूर्त माना जाता है। इस दिन बिना कोई मुहूर्त निकाले भी शुभ कार्य किया जाता है। अक्षय तृतीय के शुभा अवसर पर मंगलवार को कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पूरे दिन शादी का लग्न रहा। जो देर रात तक शादी का कार्यक्रम चलता रहा। वहीं कई लोगों ने अक्षय तृतीया के शुभमुहूर्त में सोना, चांदी, गाड़ी, बाइक, सहित अन्य सामान भी खरीदे।


Share

Check Also

बीजापुर@नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग के दौरान एक नक्सली गिरफ्तार

Share कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद बीजापुर,27 अप्रैल 2024 (ए)। जिले में चलाये जा रहे …

Leave a Reply

error: Content is protected !!