Breaking News

कोरबा@कोरबा पुलिस ने ड्यूटी की शुरुआत बोरे बासी खाकर की

Share


मजदूर दिवस के अवसर पर किया गया मजदूरों का सम्मान

कोरबा, 01 मई 2022(घटती-घटना)। मई मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति ,परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा कोरबा जिले के सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी की शुरुआत बोरे बासी खाकर करने हेतु निर्देशित किया था । इस निर्देश के पालन में सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने थाना में अधिकारी कर्मचारियों को बोरे बासी खिलाकर आज के ड्यूटी की शुरुआत की गई , साथ ही मजदूरों का सम्मान कर उन्हें भी बोरे बासी खिलाया गया । पुलिस अधी क्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा भी अपने निवास पर बोरे बासी खाकर ड्यूटी का शुरुआत किया गया ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply