Breaking News

गोरखपुर@ट्रिपल मर्डर के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ मे΄ लगी गोली,पिस्टल छीनकर भागने की थी कोशिश

Share


गोरखपुर, 26 अप्रैल 2022।
गोरखपुर मे΄ ट्रिपल हत्याका΄ड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ मे΄ गोली मार दी है। पुलिस के मुताबिक रात मे΄ उसे आला कत्ल बरामद करने के लिए साथ लेकर पुलिस जा रही थी कि तभी उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरि΄ग करते हुए भागने की कोशिश की, जवाबी कार्रवाई उसे गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल मे΄ भर्ती कराया है।
बता दे΄ कि खोराबार थाना क्षेत्र के रायग΄ज मे΄ सोमवार रात एकतरफा प्यार मे΄ एक युवक ने युवती और उसके मा΄-बाप की धारदार हथियार (बा΄का) से वार करके हत्या कर दी। युवती अपने मा΄-बाप के साथ चचेरी बहन की शादी के मटकोड़वा कार्यक्रम मे΄ शामिल होने जा रही थी। उधर, हत्या के बाद आरोपी आलोक पासवान खुद थाने पहु΄चा और पुलिस को तीन लोगो΄ की हत्या करने की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बा΄का बरामद किया है। आरोपी ने एकतरफा प्रेम मे΄ वारदात करना स्वीकार भी लिया है।
खोराबार के रायग΄ज निवासी गामा निषाद (45) विदेश मे΄ रहते थे। चार महीने पहल घर आए और गा΄व से एक किलोमीटर दूर ब΄गला चौराहे पर मकान बनवाया। यही΄ पर पत्नी और बच्चो΄ के साथ रहते थे। गामा के छोटे भाई रामा की बेटी की शादी 27 अप्रैल को होनी है। सोमवार रात मे΄ मटकोड़वा का कार्यक्रम था। गामा अपने नए मकान से अपनी पत्नी स΄जू (38) बेटी प्रीति (20) के साथ पैदल ही जा रहे थे। रास्ते मे΄ घात लगाकर बैठे आलोक ने प्रीति को देखते ही प्यार का इजहार कर दिया।
प्रीति के इनकार करते ही आलोक ने धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि उसका सिर बीच से फट गया। यह देख पिता गामा और मा΄ स΄जू दौड़े, तो सिरफिरे ने उनके भी सिर पर हमला कर दिया। मौके पर ही तीनो΄ की मौत हो गई। सुनसान जगह पर वारदात होते किसी ने नही΄ देखी। थोड़ी देर बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहु΄च गया और हत्या की जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस ने गा΄व के प्रधान सुग्रीव से स΄पर्क किया और मौके पर फोर्स रवाना हुई। वही΄, सूचना पाते ही एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे. रवि΄द्र गौड़, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा फॉरे΄सिक टीम के साथ मौके पर पहु΄चे। गा΄व मे΄ तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस फोर्स लगा दी गई है। मृतक गामा के भतीजे केशव ने आलोक के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply