Breaking News

नई दिल्ली@जम्मू- कश्मीर आर्टिकल 370 हटाने के खिलाफ याचिकाओ΄ पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट सीजेआई बोले-जुलाई मे΄ करे΄गे पीठ का गठन

Share


नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2022।
सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर उसे दो के΄द्र शासित प्रदेशो΄ मे΄ विभाजित करने के कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओ΄ पर गर्मी की छुट्टियो΄ के बाद सुनवाई करने पर सहमति व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि वह याचिकाओ΄ को जुलाई मे΄ सूचीबद्ध करने की कोशिश करेगा। चीफ जस्टिस एन. वी. रमन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने वरिष्ठ वकील शेखर नफड़े और पी. चिद΄बरम की गुहार पर कहा कि याचिकाओ΄ पर पा΄च न्यायाधीशो΄ की पीठ सुनवाई करेगी।
वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वश्री नफड़े और चिद΄बरम ने विशेष उल्लेख के दौरान याचिकाओ΄ पर अगले सप्ताह सुनवाई की गुहार लगाई थी। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि जुलाई मे΄ याचिकाओ΄ को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की कोशिश की जाएगी।
न्यायमूर्ति रमन्ना ने अगले सप्ताह सुनवाई की गुहार पर कहा कि याचिकाओ΄ को पा΄च न्यायाधीशो΄ की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाना है। चू΄कि इन पर सुनवाई करने वाली मूल पीठ के कुछ न्यायाधीश सेवानिवृा हो चुके है΄, लिहाजा उसे पुनर्गठित करना होगा।
गौरतलब है कि स΄विधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को प्रदा विशेष दर्जा खत्म करने और उसे दो के΄द्र शासित प्रदेश मे΄ विभाजित करने के के΄द्र सरकार के अगस्त 2019 के फैसले के खिलाफ करीब दो दर्जन याचिकाए΄ दायर की गई थी΄।


Share

Check Also

लाहौर@आतंकी हाफिज सईद के राइट हैंड हमजा को लाहौर में सरेआम मारी गोली,आखिरी सांसें गिन रहा है आतंक के आका का करीबी

Share लाहौर,16 अप्रैल 2026। पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तोयबा के संस्थापक सदस्य और आतंकी अमीर …

Leave a Reply