Breaking News

कोरबा@बीकेएस की हड़ड़ताल के बीच श्रमिक यूनियनों ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा

Share

कोरबा, ,2३ अप्रैल 2022(घटती-घटना)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध इकाई बालको कर्मचारी संघ (बीकेएस) की अवैधानिक हड़ताल के बीच वेदांता एल्य ूमिनियम मजदूर संघ (वाम्स), भारत एल्यूमिनियम एम्प्लाईज यूनियन (सीआईटीयू), भारत एल्यूमिनियम श्रमिक संघ (एचएमएस), भारत एल्यूमिनियम मजदूर संघ (इंटक) आदि ने जिला प्रशासन से यह अनुरोध किया है कि बालको संयंत्र में ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों के आवागमन हेतु सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए।श्रमिक यूनियनों ने जिला प्रशासन को यह बताया है कि, कार्य पर जाने वाले कर्मचारियों और ठेका कामगारों को बालको कर्मचारी संघ के प्रदर्शनकारियों द्वारा बलपूर्वक रोका जा रहा है। महिलाओं के साथ अभद्रता भी की जा रही है। कुछ प्रदर्शनकारियों को महिला कामगारों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए भी देखा गया है। यूनियनों का कहना है कि बालको संयंत्र निरंतर चलने वाला उद्योग है। उत्पादन में बाधा आने पर विभिन्न मशीनों के अलावा संयंत्र में कार्य करने वाले लोगों को अपूरणीय क्षति होगी। औद्योगिक अशांति उत्पन्न होने से किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने की आशंका है।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply