Breaking News

उदयपुर@पटाखे के चपेट में आकर दो बालक झुलसे

Share


संजीवनी 108 के माध्यम से जिला अस्पताल के लिए रिफर

उदयपुर , 23 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। प्रभात पिता चैतू उम्र 7 साल जाति गोड और महेश्वर पिता सतनारायण जाति कँवर उम्र 06 साल दोनों निवासी ग्राम नमना शनिवार को स्कूल से पढ़ कर वापस आते समय गाँव में बीती रात के शादी पार्टी मे उपयोग किये गये पटाखों के बिखरे हुए अवशेषों को घर उठा कर ले आये। स्कूली बैग को घर मे रखकर दोनों पटाखों को फोडने चले गए। पटाखा को जलाके भागने के पहले ही पटाखा फुट गया । धमाका इतना जोरदार था कि दोनों मासूमों के चेहरे बुरी तरह झुलस गए और दोनों रोते हुए घर पहुंचे परिवार वालों ने मौके की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर लेकर आए जहां उनका प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल अंबिकापुर के लिए संजीवनी108 से बेहतर उपचार हेतु रेफर कर दिया गया है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply