अम्बिकापुर, 22 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। शहर के प्रतापपुर नाका के पास शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली है। इसकी पहचान रघुनाथ मोची के रूप में की गई है। वह प्रतापपुर नाका के पास ही मोची का दुकान लगाता था सूचना पर कोतवाली पुलिस फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर आके की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रघुनाथ राम पिता दुखन राम उम्र 45 वर्ष शहर के केनाबांध का निवासी था। वह प्रतापपुर नाका के पास मोची की दुकान लगाता था। गुरुवार की रात 9 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी खोजते हुए प्रतापपुर नाका दुकान के पास पहुंची। वहां दुकान बंद था। शुक्रवार की सुबह पुन: अपने पति को खोलने निकली तो प्रतापपुर नाका के पास कुछ दूरी पर उसकी लाश पड़ी मिली। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतक मूलत: झारखंड का रहने वाला है। वह यहां रहकर मोची का दुकान चलाता था। स्थानीय पार्षद सुनैना सोनी व दीपक मिश्रा द्वारा पहल कर स्थानी लोगों से 15 हजार रुपए चंदा कर शव को झारखंड भिजवाया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur