Breaking News

अंबिकापुर@चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर 21 अप्रैल 2022 (घटती-घटना)। बाइक चोरी कर एक युवक डुप्लीकेट चाबी बनवा रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी 19 अपै्रल को न्यायालय परिसर से चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा नावानगर निवासी संगीता ठाकुर 19 अपै्रल को बाइक से अंबिकापुर न्यायालय पेशी में आई थी। वह न्यायालय परिसर में अपनी बाइक खड़ी कर काम निपटा रही थी। तभी अज्ञात चोर ने उसकी बाइक चोरी कर ली। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। गुरुवार को मुखबिर से कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली की एक संदिग्ध व्यक्ति महामाया चौक में चोरी की मोटरसाइकल लेकर डुप्लीकेट चाबी बनवा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी सतीश सोनी पिता दिलराम सोनी उम्र 26 वर्ष शिकारी रोड बौरीपारा मूल निवासी बगीचा जशपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में निरीक्षक भारद्वाज सिंह, सउनि विवेक कुमार पाण्डेय, प्रआर धमेन्द्र श्रीवास्तव, जयदीप सिंह, अमित विश्वकर्मा, बृजेश राय, शिव राजवाडे, कुदन सिंह आदि शामिल रहें।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply