Breaking News

अंबिकापुर@सडक़ दुर्घटना में घायल ग्रामीण की मौत

Share


अंबिकापुर 21 अप्रैल 2022 (घटती-घटना)। बाइक से गिरकर तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को इलाज के लिए राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां एक युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविशंकर पिता कुंवर साय उम्र 20 वर्ष बलरामपुर जिले के पाड़ी पस्ता का रहने वाला था। वह 19 अपै्रल को अपने साथी हलकन व अजीत के साथ बाइक से कहीं जाने निकले थे। रास्ते में शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लोधी नाला के पास अनियंत्रित होकर तीनों गिर गए। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए थे। तीनों को इलाज के लिए राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने रविशंकर की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply