Breaking News

अम्बिकापुर@सडक़ दुर्घटना में घायल महिला की मौत

Share

अम्बिकापुर,20 अप्रैल 2022 (घटती-घटना)। अज्ञात वाहन की टक्कर से अपने भाई के साथ जा रही महिला घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महेश्वरी पति भोला उम्र 30 वर्ष वह पिछले सात साल से पति से अलग अपने मायके बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में रहती थी। वह 19 अपै्रल को अपने भाई हरिविलास के साथ बाइक से बिश्रामपुर जा रही थी। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए बिश्रामपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply