Breaking News

अम्बिकापुर@प्रतिक्षा बस स्टैंड से स्कूटी व बाइक चोरी, जुर्म दर्ज

Share


अम्बिकापुर,20 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। नया बस स्टैंड से एक स्कूटी व बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिसने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लटोरी निवासी मित्रा मिर्रे अंबिकापुर स्थित सत्तीपारा में किराए के मकान में रहकर कोरियर में काम करती है। वह 18 अपै्रल को अपनी स्कूटी सीजी 15 डीएक्स 5143 से शाम सात बजे अंबिकापुर प्रतिक्षा बस स्टैंड गई थी। बस स्टैंड परिसर में स्कूटी खड़ी कर बस की टाइमिंग पता करने चली गई। कुछ देर बाद वापस आई तो उसकी स्कूटी गायब थी। मित्रा ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। दूसरी घटना आरटीओ एजेंट की है। कीर्ति मिश्रा शहर के भ_ी रोड का निवासी है और आरटीओ एजेंट है। वह 18 अपै्रल की रात 10.30 बजे बाइक क्रमांक सीजी 15 डीए 2400 से अंबिकापुर प्रतिक्षा बस स्टैंड गया था। बाइक वहीं खड़ी कर अपने दोस्त के साथ पेपर पहुंचाने कहीं दूसरे जगह चला गया। इसके बाद दोस्त के ही कार से अपने घर चला गया। दूसरे दिन सुबह बाइक लेने प्रतिक्षा बस स्टैंड गया तो उसकी बाइक नहीं थी। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों मामले में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply