अम्बिकापुर, 18 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्तार संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत सोमवार को सीतापुर विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान बतौली के पंचायत भवन में स्वेच्छानुदान राशि का चेक वितरित किया। इस दौरान करीब 20 हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान राशि का चेक वितरित किया गया। इसके साथ ही सीतापुर में भी कई हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान राशि का वितरित किया गया।
खाद्य मंत्री ने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में सबसे ज्यादा समस्या पेयजल को गंभीरता से लेते हुए पीएचई के अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा बाताए गए स्थल पर जाकर हैण्डपंप सुधार सहित बोर खनन कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राशन कार्ड एवं राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता, एसडीएम श्री अनमोल टोप्पो जनपद सीईओ बतौली श्री विजयनारायण श्रीवास्तव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur