कोण्डागांव , 08, नवम्बर 2021 ( ए )। जिले की पुलिस ने नक्सल गतिविधि, आगजनी , डकैती जैसे गंभीर मामले में शामिल होकर फरार रहने वाला आरोपी बिल्लू को थाना मर्दापाल क्षेत्र के अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोडेनार के जंगल से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 16 / 21 अपराध क्रमांक 270 / 2008 धारा 435, 395 भा दवि 25, 27 आर्म्स एक्ट, 23, 38 (2), 39 (2) यूएपीए एक्ट का फारार अभियुक्त बिल्लू पिता जगदेव जाति मुरिया साकिन कोडेनार थाना मर्दापाल को कोडेनार जंगल की ओर जाते देखे जाने की सूचना पर ग्राम कोडेनार थाना मर्दापाल के जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur