अम्बिकापुर 17 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। जनता पार्टी प्रदेश आह्वानपर भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के द्वारा जिला अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह के निर्देश में पत्थलगांव में हुए हृदयविदारक घटना जिसमें एक युवा गौरव अग्रवाल की मृत्यु एवं 20 से अधिक लोगों के घायल होने की वजह से प्रशासन की लापरवाही को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संगम चौक से घड़ी चौक तक शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सरगुजा के सभी मंडलों में भूपेश बघेल का पुतला दहन किया।इस दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री संजीव वर्मा ने कहा कि आज हम प्रदेश आह्वान पर एवं जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के बहरे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन पत्थलगांव में हुए सार्वजनिक दुर्गा विसर्जन रैली में नरसंहार को लेकर प्रशासनिक लापरवाही एवं एवं नाकामी को लेकर कर रहे हैं यह घटना हम सब को झकझोर देने वाली है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसे प्रशासनिक लापरवाही का कड़ा विरोध करती है।इस दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने जशपुर पत्थलगांव में धार्मिक आयोजन यात्रा में जा रहे लोगों को गाड़ी से कुचलना प्रशासनिक लापरवाही एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल करते हुए कहा कि आज पत्थलगांव में इतनी बड़ी घटना को अंजाम नशा सौदागरो द्वारा दिया जाता है लेकिन उसके बाद भी एसपी को नहीं हटाया जाता है जो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उत्पन्न करता है। सार्वजनिक आयोजनों में बैरिकेडिंग एवं पुलिस व्यवस्था का ना होना प्रशासन की कार्यप्रणाली संदेहास्पद है और एक गांजे से भरी हुई गाड़ी ओडिशा से आती है और छत्तीसगढ़ के कई बैरियर को पार करके शहर के व्यस्ततम मार्ग में घुस जाना यह प्रशासन की बहुत बड़ी लापरवाही है इसका भारतीय जनता युवा मोर्चा विरोध करती है एवं मृतकों एवं घायलों के परिवारों को उचित मुआवजे की मांग करती है।अंबिकापुर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा निशान सिंह ने कहा कि आज हमने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शव यात्रा निकालकर पुतला दहन पत्थर गांव में हुई घटना में प्रशासन शासन की उदासीनता को लेकर किया है हम मृतकों के परिवारजनों को मुआवजे के लिए 1 करोड रुपए एवं घायलों को 50-50 लाख की मांग करते हैं।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो संजय सोनी, भाजपा नगर महामंत्री दीपक सिंह तोमर,अजय सिंह बबलू, सर्वेश तिवारी,प्रिया सिंह,रविकान्त उरांव, वीर सोनी,विकाश शुक्ला, हर्ष जायसवाल,अनुराग शुक्ला, धीरज सिंह,अनिश सिंह,प्रियेश अग्रहरी, विनाल गुप्ता,अविनाश कुशवाहा,श्रीधर केशरी,दिव्यांशु केशरी,विवेक सिंह,अमोघ कश्यप,गोलू यादव, अंकित तिर्की, राहुल तिवारी, दीपक यादव, सक्षम गुप्ता,मोंटी यादव, राहुल मंडल, सौरभ मिश्रा ,अश्वनी जसवाल, मनीष दुबे ,शिवांश गर्ग ,हनी दुबे ,ऋषभ त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी ,सुमित त्रिपाठी अभिजीत पांडे ,रोनी मिश्रा, शिवम सिन्हा, अभय बड़गे, दीपू पांडे, अभिजीत तिवारी ,अरविंद सिंह ,लकी सिंह, अनुज यादव, विशाल कुशवाहा ,परमेश मिश्रा, रितिक त्रिपाठी ,लकी सिंह, अनुज यादव शिब्बू एवं अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![](https://www.ghatatighatana.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211017-WA0031.jpg)