रामानुजनगर 22 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। कवि अवधबिहारी ‘अवध’ द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामानुजनगर- सूरजपुर में संस्कार शाला का आयोजन किया गया। जिसमें अध्ययनरत छात्राओं को चरित्र निर्माण सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कवि अवधबिहारी अवध ने कहा कि यदि किसी भी कार्य को पूरी तन्मयता और रूचिपूर्वक करते हैं, तो जीवन में सफलता अवश्य मिलती है। साथ ही साथ उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रत्येक छात्रा को अपने माता-पिता और गुरू के बताये हुए सतपथ पर चलकर,जीवन की मंजिल और अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। अवध ने अपनी अनूठी काव्यात्मक शैली और प्रेरणादायक प्रसंगों के माध्यम से ज्ञानवर्धन के साथ-साथ छात्राओं का भरपूर मनोरंजन भी किया। इस अवसर पर उपस्थित गुरूजनवृन्द और विद्यालय के प्राचार्य ने कविवर अवधबिहारी अवध के इस नि:शुल्क समाज सेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, सम्मानित किया। ज्ञातव्य हो कि पिछले कई वर्षों से कविवर अवधबिहारी अवध द्वारा विद्यार्थियों के कल्याण हेतु समर्पित यह नि:शुल्क संस्कारशाला छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध हो रही है।कविवर अवधबिहारी अवध जी ग्राम चक चपकी, उत्तर-प्रदेश के सोनभद्र जिले के मूल निवासी हैं, जो जगह-जगह नैतिक शिक्षा, संस्कारशाला का आयोजन कर, समाज को संस्कारित करते रहते हैं ।
Check Also
अम्बिकापुर,@लड डोनेट करने अंबिकापुर आ रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत,दोस्त गंभीर
Share अम्बिकापुर,25 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। शहर के एमजी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार …