कांग्रेस ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए महाराष्ट्र से पूर्व सांसद रजनी पाटिल को किया नामित

Share


मुंबई ,21 सितंबर 2021 (ए)।कांग्रेस ने महाराष्ट्र से राज्यसभा सीट पर 4 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद रजनी पाटिल को अपना उम्मीदवार बनाया है, जिससे कई मजबूत दावेदार निराश हैं। मई में कोविड-19 के कारण मौजूदा सांसद राजीव सातव के निधन के बाद खाली हुई सीट पर यह उपचुनाव कराया जा रहा है।
गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाली 62 वर्षीय रजनी पाटिल ने पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, गुलाम नबी आजाद, राजीव शुक्ला और यहां तक कि सातव की विधवा प्रज्ञा जैसे कई वरिष्ठ उम्मीदवारों को प्रभावी ढंग से पछाड़ दिया है, जिन्हें हाल ही में राज्य पार्टी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पुणे की रहने वाली रजनी पहले पार्टी की हिमाचल प्रदेश प्रभारी रह चुकी हैं और इस समय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का प्रभार संभाल रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में रजनी पाटिल की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।
रजनी के आसानी से जीतने की उम्मीद है, क्योंकि कांग्रेस मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन में है। पार्टी के पास विधानसभा में 44 सदस्य हैं। जीतने के बाद रजनी अप्रैल, 2026 तक राज्यसभा सदस्य बनी रहेंगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली,@शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ईडी की कार्यवाही

Share नई दिल्ली,18 अप्रैल 2024 (ए)। प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति और …

Leave a Reply

error: Content is protected !!