Breaking News

सरगुजा संभाग

अम्बिकापुर@महामाया पहाड़ पर मिले कंकाल ने खोला गुमशुदगी का राज,पहचान के बाद हत्या की आशंका गहराई

-संवाददाता-अम्बिकापुर,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। महामाया पहाड़ पर सड़ी-गली अवस्था में मिले कंकाल की गुत्थी दो दिन बाद सुलझ गई,जब उसकी पहचान शहर के मायापुर निवासी शुभम कश्यप (37) के रूप में हुई। पहचान होते ही मामला नया मोड़ ले गया है। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की आशंका जताई …

Read More »

अम्बिकापुर@शहर की बदहाल व्यवस्था पर युवा कांग्रेस का हमला,निगम को सौंपा मांगपत्र…

सडक,पानी,सफाई,स्ट्रीट लाइट व कर्मचारियों के वेतन का मुद्दा उठाया,जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी -संवाददाता-अम्बिकापुर,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में जर्जर सडकों, पेयजल संकट, बिगड़ी सफाई व्यवस्था, बंद स्ट्रीट लाइट और निगम कर्मचारियों के लंबित वेतन जैसे मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस ने मंगलवार को नगर निगम प्रशासन को घेरा। संगठन ने इन समस्याओं को आम जनता …

Read More »

अम्बिकापुर@मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होगा तो भविष्य भी होगा सुरक्षित : आईजी दीपक कुमार झा

होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम,विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए तनाव,नशे और सोशल मीडिया से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश -संवाददाता-अम्बिकापुर,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा उन्हें तनाव,नशे और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) में …

Read More »

अम्बिकापुर@ माउंट लिट्रा स्कूल के बाहर से सफाईकर्मी की बाइक चोरी

-संवाददाता-अम्बिकापुर,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर के चोपड़ापारा स्थित माउंट लिट्रा स्कूल के बाहर खड़ी एक बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुभाषनगर बलरामपारा कमल कॉलोनी निवासी राजेश मोगरे, जो नगर निगम अंबिकापुर में सफाईकर्मी के पद …

Read More »

जशपुर@ जशपुर में मकान ढहा, एक की मौत और दो घायल

जशपुर ,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। जिले के कांसाबेल क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। कांसाबेल थाना क्षेत्र के घोघर गांव में तेज हवा के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे में मकान के मलबे में दबने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की मां और पत्नी भी मलबे …

Read More »

अम्बिकापुर@ एकलव्य विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू

28 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगी प्रक्रिया, रिक्त सीटों पर होगा प्रवेश-संवाददाता-अम्बिकापुर,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। जिले में संचालित पांच एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 1 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम …

Read More »

बलरामपुर@ सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर विद्यार्थियों में जगाई राष्ट्रीय एकता की भावना

एसपी वैभव बैंकर ने सफलता का मंत्र दिया, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों पर भी किया जागरूकबलरामपुर ,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला, निबंध …

Read More »

अम्बिकापुर@ रविदास जयंती पर भाजपा का समरसता अभियान शुरू,विपक्ष पर भी साधा निशाना

प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी बोले…संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बनाएंगे अभियान का आधार…-संवाददाता-अम्बिकापुर,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती को भाजपा इस बार केवल एक धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रखेगी,बल्कि इसे सामाजिक समरसता और वैचारिक अभियान के रूप में पूरे देश में चलाएगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री …

Read More »

बैकुंठपुर (कोरिया)@ गुणवत्ताहीन निर्माण,जेसीबी के उपयोग,फर्जी मस्टर रोल और सरकारी धन के दुरुपयोग की उच्चस्तरीय जांच की मांग

कोरिया जन सहयोग समिति ने खोला मोर्चा, डीएफओ के नाम ज्ञापन, एसडीओ फॉरेस्ट ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनकोरिया वन मंडल के तालाब निर्माण में करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता का आरोपराजन पाण्डेयबैकुंठपुर (कोरिया),28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। कोरिया वन मंडल के सोनहत वन परिक्षेत्र में वन विभाग द्वारा कराए गए तालाब निर्माण कार्यों को लेकर उठ रहे सवाल अब …

Read More »

अम्बिकापुर@ कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल,ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक

डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने वीडियो कॉल पर दी बधाई… कहा…यह उपलब्धि पूरे पुलिस परिवार और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण-संवाददाता-अम्बिकापुर,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 (कॉमनवेल्थ गेम्स) में छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक एवं छत्तीसगढ़ पुलिस की सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 53 किलोग्राम भारवर्ग में रजत …

Read More »