Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@नवरात्र में डांडिया-गरबा की धूम,जगराते में रातभर गूंजे देवी जसगीत

Share


अक्षरा सिंह ने गीतों पर झुमाया,अटल विहार कॉलोनी में लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। शारदीय नवरात्र के अवसर पर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। शहर में 500 से अधिक पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। वहीं, विभिन्न समितियों की ओर से डांडिया,गरबा और जगराते के आयोजन भी किए जा रहे हैं। शुक्रवार रात शहर के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति गीतों और संगीत पर झूमते रहे। सरगवां पैलेस रिसॉर्ट में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह शामिल हुईं। उन्होंने अपने गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, अटल विहार कॉलोनी सरगवां में जगराते का आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग के सौजन्य से पारंपरिक लोक कला मंच चमेली गोंदा के कलाकार रामलल्लू पांडेय और उनकी टीम ने भोजपुरी, हिंदी और छत्तीसगढ़ी धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्य कलाकार रामलल्लू पांडेय ने छत्तीसगढ़ी देवी जसगीत ‘आमा पान के पतरी, करेला पान के दोना हो’ की शानदार प्रस्तुति दी। गीत पर श्रोता झूम उठे। कलाकारों ने रातभर एक से बढकर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोधनपुर वार्ड के पार्षद शिवमंगल सिंह थे। कॉलोनी अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव और वरिष्ठजनों ने कलाकारों का स्वागत किया। मंच संचालन अजय चतुर्वेदी ने किया। अंत में कॉलोनी सचिव चंद्रभूषण पांडेय ने कलाकारों और वार्डवासियों के प्रति आभार जताया।
बच्चों ने देवी-देवताओं का
रूप धरकर मोहा मन

जगराते के दौरान कॉलोनी के बच्चों ने भगवान गणेश, श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, मां काली, भगवान शंकर और मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी-देवताओं का रूप धारण किया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सुर-संगीत संघ ने किशोर कुमार को दी सुरमयी श्रद्धांजलि

Share नए युवा कलाकारों को अवसर देना संस्था की सराहनीय पहल : मंजूषा भगत-संवाददाता-अम्बिकापुर,17 अक्टूबर …

Leave a Reply