
-संवाददाता-
बलरामपुर,17 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। आधार से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिले में आयोजित तीन दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय विशेष आधार शिविर का आज समापन हुआ। चिप्स के माध्यम से 14 से 16 अक्टूबर तक विकासखण्ड बलरामपुर,शंकरगढ़ एवं कुसमी के जनपद पंचायत कार्यालयों में लगे इन शिविरों में कुल 686 आधार सेवाओं का निराकरण किया गया। ग्रामीणों को अपने ही विकासखण्ड में यह सुविधा मिलने से बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे।
शिविर के पहले दिन 14 अक्टूबर को बलरामपुर में 415, 15 अक्टूबर को शंकरगढ़ में 79 तथा अंतिम दिन कुसमी में 192 सेवाएं प्रदान की गईं। सबसे अधिक 254 प्रकरण उपनाम सुधार और 156 बायोमेट्रिक अपडेट के रहे। इसके अलावा 70 जन्मतिथि सुधार,58 नाम व वर्तनी सुधार,39 नए आधार पंजीयन,28 मोबाइल नंबर अपडेट, 28 जेंडर सुधार, 22 बायोमेट्रिक मिसमैच,12 आधार कैंसिल,8 पता परिवर्तन तथा 7 अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के प्रकरणों का भी निराकरण किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur