Breaking News

सरगुजा संभाग

अम्बिकापुर@ कांग्रेस कार्यकर्ता का नाम भाजपा की सूची में,बोले…बिना प्रवेश बनाए पदाधिकारी

रवि नायक ने भाजपा को लिखित आपत्ति दी,सोशल मीडिया से सूची हटाई लेकिन भूल सुधार की सूचना नहीं देने का आरोप-संवाददाता-अम्बिकापुर,18 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के सक्रिय कार्यकर्ता रविशंकर नायक का नाम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की सूची में शामिल किए जाने का मामला सामने आया है। नायक वर्तमान में ग्राम करजी के कांग्रेस समर्थित उपसरपंच हैं। …

Read More »

अम्बिकापुर@जनता ने फिर संभाली सड़क की जिम्मेदारी..गड्ढे में राहत की पैबंदकारी

गौरी पेट्रोल पंप-रावत रेजिडेंसी के पास एनएच-43 की बदहाली से परेशान थे राहगीर, नागरिकों की पहल पर हुई मरम्मत-संवाददाता-अम्बिकापुर,18 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। इसे व्यवस्था की विडंबना कहें या जनता की मजबूरी—जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करना किसी चुनौती से कम न रह जाए तो आखिरकार नागरिकों को ही सड़क की सुध लेनी पड़ती है। अंबिकापुर-मनेन्द्रगढ़ मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 पर …

Read More »

अम्बिकापुर@ धौरपुर में डबल मर्डरः बेटे ने कुल्हाड़ी से माता-पिता को मार डाला

शवों को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने की कर रहा था तैयारी-संवाददाता-अम्बिकापुर,18 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा में सोमवार को एक युवक ने अपने माता-पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी दोनों शवों को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसके …

Read More »

अम्बिकापुर @अंबिकापुर में नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का भूमिपूजन

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया भूमिपूजन व शिलान्यास-संवाददाता-अम्बिकापुर,18 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। अंबिकापुर में प्रस्तावित नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण के लिए न्यायालय परिसर में भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के …

Read More »

अम्बिकापुर@साइबर जागृति अभियान में 700 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

OTP,UPI फर्जी लिंक,APK,सेक्सटॉर्शन और डिजिटल अरेस्ट से बचाव की दी जानकारी -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। साइबर अपराधों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीआईजी/एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक …

Read More »

सूरजपुर@ अपर कलेक्टर पर प्लेसमेंट कर्मचारियों से मारपीट का आरोप

सुपरवाइजर बोला-गड्ढा खोदकर गाड़ देने की दी धमकी,कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर की शिकायत; आंदोलन की चेतावनी-संवाददाता-सूरजपुर,18 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सूरजपुर के अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा पर विश्रामपुर नगर पंचायत के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने मारपीट करने और गड्ढा खोदकर गाड़ देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित दर्जनभर से अधिक कर्मचारी शिकायत करने विश्रामपुर थाने पहुंचे। कर्मचारियों …

Read More »

अम्बिकापुर@अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में संजीव मंडल को उम्रकैद

गोली मारकर हत्या के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला..33 गवाहों और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर दोषसिद्धि,आर्म्स एक्ट में भी 5 साल की सजा -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में अदालत ने करीब दो साल से चले मामले पर अहम फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी संजीव मंडल उर्फ भानू बंगाली को आजीवन कारावास की …

Read More »

अम्बिकापुर@कुम्हरता दोहरे हत्याकांड में दो आरोपियों को आजीवन कारावास

16 गवाह और 46 आर्टिकल साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने सुनाया फैसला,वैज्ञानिक साक्ष्यों से मजबूत हुई अभियोजन की कहानी -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरता में अक्टूबर 2025 में हुए बहुचर्चित पति-पत्नी हत्याकांड में द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश,अंबिकापुर की अदालत ने 14 अगस्त 2026 को बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने मामले के दोनों आरोपियों …

Read More »

अम्बिकापुर@ तीन दिवसीय सद्भावना बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने दिखाया दमखम

-संवाददाता-अम्बिकापुर,17 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सद्भावना बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन 16 अगस्त की रात हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाडि़यों में खेल भावना, फिटनेस, फिट इंडिया संदेश तथा सद्भावना और एकता की भावना को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में चार आयु वर्गों में खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 20 वर्ष से …

Read More »

अम्बिकापुर@ साइबर जागृति अभियान में 500 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी

OTP,UPI,QR कोड फ्रॉड से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक के खतरे समझाए, जागरूकता सेल्फी के जरिए सुरक्षा संदेश देने की अपील-संवाददाता-अम्बिकापुर,17 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। साइबर अपराधों के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा संचालित ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं …

Read More »