Breaking News

सरगुजा संभाग

अम्बिकापुर@48 बच्चों का कराया दाखिला,चरण प्रक्षालन कर किया स्वागत…

कंडराजा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम,बच्चों को कॉपी-पेन व जूते भी बांटे -संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। सेवा संकल्प अभियान के तहत मैनपाट विकासखंड में शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूल की मुख्यधारा से जोडऩे की पहल को विशेष अभियान का रूप दिया गया है। दूरस्थ पहाड़ी, घाटी और दुर्गम क्षेत्रों में सर्वे के दौरान 6 से 14 …

Read More »

अम्बिकापुर@ मैनपाट से जीवन बचाने का संदेश : प्रशिक्षणार्थियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

सेवा संकल्प अभियान के दौरान भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। किसी जरूरतमंद के लिए समय पर उपलब्ध रक्त जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी मानवीय भावना को जनसहभागिता से जोड़ते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा द्वारा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीएस), मैनपाट में स्वैच्छिक रक्तदान …

Read More »

सूरजपुर @ लूट से अपहरण और गांजा तस्करी तक…सूरजपुर पुलिस की तीन बड़ी कार्रवाई

सूरजपुर पुलिस का शिकंजा : लूट का आरोपी पकड़ा, नाबालिग बरामद,गांजा कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी से लेकर इंटरस्टेट ऑपरेशन तक,सूरजपुर पुलिस की तीन बड़ी सफलताएं 5 हजार की लूट,नाबालिग का अपहरण और 4.24 करोड़ का गांजा कांड—तीनों मामलों में पुलिस की कार्रवाई ओड़गी से जयनगर तक पुलिस का एक्शन,तीन मामलों में आरोपियों पर कसा शिकंजा लूट का आरोपी …

Read More »

जशपुर@हरी मिर्च की बोरियों में 2 करोड़ का गांजा

जशपुर में ट्रक से 440 पैकेट जब्त,ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे,2 अरेस्ट जशपुर,02 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर मिनी ट्रक से 440.63 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 20 लाख 31 हजार 500 रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक ट्रक ओडिशा से मिर्च लेकर उत्तर प्रदेश …

Read More »

अम्बिकापुर@संगम चौक पर भटके दो मासूम,पुलिस ने चंद घंटों में परिजनों से मिलाया

कोतवाली पुलिस की तत्परता से सुरक्षित घर लौटे बच्चे,मासूमों को देखते ही परिजनों के खिले चेहरे -संवाददाता-अम्बिकापुर,02 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। संगम चौक पर परिजनों से बिछड़कर भटक रहे दो मासूम बच्चों को सरगुजा पुलिस की तत्परता और संवेदनशील पहल से कुछ ही घंटों में उनके परिवार तक पहुंचा दिया गया। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की …

Read More »

अम्बिकापुर@खुले मंच पर होगा संभाग स्तरीय मानस गायन,महिला मंडलियों की अलग प्रतियोगिता

विजयादशमी महोत्सव में शैला और सुगा लोकनृत्य की भी अलग-अलग स्पर्धा,दोनों विधाओं में प्रथम,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार -संवाददाता-अम्बिकापुर,02 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। विजयादशमी महोत्सव 2026 को इस बार और व्यापक स्वरूप देने की तैयारी है। सरगुजा सेवा समिति एवं नागरिक समिति की संयुक्त बैठक में आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सबसे बड़ा बदलाव संभाग स्तरीय रामचरितमानस गायन प्रतियोगिता …

Read More »

अम्बिकापुर@जेल में परिवार संग नई शुरुआत,अंबिकापुर में प्रदेश की पहली फैमिली ओपन जेल

छत्तीसगढ़ की पहली फैमिली ओपन जेल का अंबिकापुर में शुभारंभ -संवाददाता-अम्बिकापुर,02 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को केंद्रीय जेल अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ की पहली परिवार खुली जेल (फैमिली ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन-ओसीआई) का शुभारंभ किया गया। डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया। यह पहल छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू की …

Read More »

अम्बिकापुर@हाथियों के उत्पात से सहमे ग्रामीण,26 हाथियों की निगरानी में जुटा वन अमला

उदयपुर के कर्मकठरा जंगल में डटा हाथियों का दल,फसल रौंदी और घर तोड़ा,खदेड़े गए 12 हाथी फिर लौटे -संवाददाता-अम्बिकापुर,02 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर क्षेत्र में हाथियों का दल रातभर उत्पात मचाता रहा। बुधवार रात अलकापुरी के जंगल में शावक की मौत के बाद हाथियों का दल कर्मकठरा और रानुमाडा जंगल की ओर बढ़ गया। इस दौरान हाथियों ने कई स्थानों …

Read More »

अम्बिकापुर@गांधी-शास्त्री जयंती पर फेडरेशन ने किया माल्यार्पण,वृद्धाश्रम में मनाया राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

वृद्धजनों को फल बांटकर दिया सम्मान का संदेश -संवाददाता-अम्बिकापुर,02 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला सरगुजा एवं पतंजलि योग समिति द्वारा गुरुवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 11 बजे गांधी चौक पहुंचकर फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण …

Read More »

अम्बिकापुर@गांधी जयंती पर हॉली क्रॉस कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली

स्वच्छता शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक और सफाई अभियान,दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश -संवाददाता-अम्बिकापुर,02 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत हॉली क्रॉस वीमेंस कॉलेज अंबिकापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (हृस्स्) इकाई की स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्वच्छता शपथ,जागरूकता रैली,नुक्कड़ नाटक और महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई …

Read More »