Breaking News

कोलकाता @विधायक के घर से बेहिसाब नकदी,सोना व महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

Share


कोलकाता ,21 दिसंबर 2023 (ए)।
आयकर अधिकारियों ने लंबी छापेमारी और तलाशी अभियान के बाद तृणमूल कांग्रेस विधायक बायरन बिस्वास के पास से भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी, सोना और संपत्ति से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। छापेमारी बुधवार को हुई। बिस्वास को पिछले साल मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में वाम मोर्चा समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। लेकिन अपनी जीत के कुछ महीनों के भीतर, वह टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। सूत्रों ने बताया कि उनके आवास से 70 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply