Breaking News

कोरबा,@जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 22 दिसंबर को किया जाएगा धरना प्रदर्शन

Share

कोरबा,21 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर द्वारा दिनांक 22 दिसम्बर 2023 को प्रातः 11 बजे से टी पी नगर चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय श्रीमती सपना चौहान एवं सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला करते हुए संसद के दोनों सदनों से विपक्ष के 142 सांसदों को निलंबित कर दिया है। इसके विरोध देश भर में 22 दिसम्बर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जावेगा। अध्यक्ष द्वय ने जिला कांग्रेस कमेटी, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, पार्षदगण, सेवादल, जनप्रतिनिधिगण, विधायक प्रत्याशी, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड, बूथ कमेटी सहित सभी संगठन, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।


Share

Check Also

बलौदाबाजार@ बलौदाबाजार एसपी ने कई थाना प्रभारी बदले…38 पुलिसकर्मियों का तबादला,निरीक्षक से आरक्षक तक शामिल

Share बलौदाबाजार,२1 सितम्बर 2026 । बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया …

Leave a Reply