Breaking News

मुंबई@मुंबई के गलियारों में इंसानियत हुई शर्मसार

Share


मुंबई ,20 दिसम्बर 2023 (ए)।
उत्तर-पूर्वी मुंबई के ट्रॉम्बे में कम से कम दो से तीन युवकों ने 64 वर्षीय एक विधवा का अपहरण किया, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पीडि़ता की बेटी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसकी मां सोमवार रात कुर्ला के नेहरू नगर इलाके में पास के खंडोबा मंदिर में पूजा करने गई थी। कहा जाता है कि वहां से कम से कम 3 लोगों ने उसका पीछा किया और अपहरण कर उसे अपने साथ ट्रॉम्बे में ठाणे क्रीक के पास एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया।
दरिंदों ने पीडि़ता के चेहरे, सिर, गुप्तांगों और अन्य अंगों पर बार-बार हथौड़े से वार किया, जिससे वह गिर गई और निर्जन खाड़ी क्षेत्र में बेहोश हो गई, उसके शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था। बेटी की शिकायत के अनुसार, उसे मरी हुई मानकर तीनों दरिंदे अंधेरे फायदा उठाकर भाग गए। मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे एक स्थानीय महिला ने बुजुर्ग पीडि़ता को बिना कपड़ों के, खून बहते हुए और मदद की गुहार लगाते हुए देखा। उनकी रोती हुई बेटी ने मंगलवार देर रात बताया, उस दयालु महिला ने पहले उसे पहनने के लिए एक गाउन दिया। उसने पुलिस को सूचित किया, जो घटनास्थल पर पहुंची।
ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि वे पीडि़ता को तुरंत घाटकोपर में बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल ले गए और उसके सिर की चोटों के कारण उसका सीटी स्कैन किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है और उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। महिला अपनी बेटी और 9 साल की नतिनी के साथ रहती है। वह स्थानीय बाजारों में मछली और झाड़ू बेचकर जीविकोपार्जन करती है।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply