सूरजपुर, 20 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के निर्देशन में एवं बीईओ पंडित भारद्वाज, एबीईओ मनोज साहू के मार्गदर्शन में शा. माध्यमिक शाला पतरापाली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में सर्वप्रथम सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने भारत को 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का शपथ लिया। कार्यक्रम प्रभारी योगेश साहू ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे भारत में, एक परिवर्तनकारी अभियान चल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा, आशा का एक जीवंत कारवां है। यह सभी भारतीयों के घरों तक सशक्तिकरण और उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना और योजनाओं के शत प्रतिशत संतृप्ति के लिए ’’जनभागीदारी’’ की भावना में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। यह भारत सरकार की अब तक की सबसे बड़ी आउटरीच पहल है। यह पहल 25 जनवरी, 2024 तक देश भर में 2.60 लाख ग्राम पंचायतों और 4000 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों को कवर करेगी।
विद्यालय में भाषण, चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम बिंदेश्वरी, द्वितीय पूजा एवं तृतीय स्थान सविता सिंह रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रूपा, द्वितीय देववती एवं तृतीय सविता सिंह, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूनम द्वितीय प्रति एवं तृतीय स्थान प्रियंका ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक बीआर हितकर शिक्षक महेंद्र पटेल, अनीता सिंह, कृष्ण यादव, योगेश साहू, सविता साहू, रघुनाथ जयसवाल एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
—
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur