Breaking News

प्रतापपुर,@पुलिस को देखते ही कार छोडक¸र भागा आरोपी, कार से मिली भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब

Share

प्रतापपुर, 20 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। ग्राम डोमहत में सोमवार की रात वाड्रफनगर से अंबिकापुर कि ओर जा रही एक कार से चंदौरा पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जत किया है। सूरजपुर पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला के निर्देश पर नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा राही है। इसी क्रम में 18 दिसंबर कि रात को चंदौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब भरकर वाड्रफनगर से अंबिकापुर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर चंदौरा पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में ग्राम डोमहत में घेराबंदी कर कार का इंतजार करने लगी। इसी दौरान जैसे ही कार डोमहत में पहुंची कार का चालक पुलिस टीम को देखकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए कार छोडक¸र भाग निकला। स्वीफ्ट डिजायर कार की जांच करने पर पुलिस को उसमें रखी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है तथा कार छोडक¸र फरार हुए आरोपित चालक कि पतासाजी की जा रही है।
पुलिस को जत कार क्रमांक जेएच 1 ईजे 8750 से 1 लाख से ऊपर कीमत की 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। जिसमें मेगडावल नंबर वन 4 पेटी, व गोवा विस्की 11 पेटी शामिल है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीलिमा तिर्की, एएसआई राम सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद लकड़ा, आरक्षक मिथलेश गुप्ता, शेखर मानिकपुरी, चंद्रकांत बिजनेर, प्रवीण मिश्रा, रविन्द्र जायसवाल, सूरज पाटिल व अनिरूद्ध पैकरा सक्रिय रहे।


Share

Check Also

रायगढ़@रायगढ़ का KIT कॉलेज बदहाली का शिकार, 120 कमरों की इमारत में सिर्फ 25 छात्र

Share रायगढ़,11 जून 2026। जिले का इकलौता सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज आजकल अपनी आखिरी सांसें गिन …

Leave a Reply