Breaking News

भटगांव@स्कूटी चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Share

भटगांव,19 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। भटागंव पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। भटगांव पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की दो व्यक्ति स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। संदेह होने पर पुलिस ने ग्राम अधिना में घेराबंदी कर स्कूटी वाहन सहित दोनों व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति ने अंबिकापुर स्थित खरसिया रोड स्थित बसंत टाकिट के पास से चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने स्कूटी को जत कर आरोपी अरशद अंसारी पिता मो. खुर्रम उम्र 20 वर्ष निवासी सदर रोड़ अम्बिकापुर व शमीर खान पिता मोहम्मद नसीम उम्र 20 वर्ष निवासी नवागढ़ अम्बिकापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी भटगांव राजेन्द्र साहू,एसआई अश्वनी पाण्डेय, प्रधान आरक्षक पूरन चंद राजवाड़े, सुंदरलाल, आरक्षक संतोष जायसवाल,मनोज जायसवाल, विनोद प्रताप, राधेश्याम साहू, भोलाशंकर राजवाड़े, वाहिद हुसैन व महिला आरक्षक प्रीति भगत सक्रिय रहे।


Share

Check Also

बलौदाबाजार@ बलौदाबाजार एसपी ने कई थाना प्रभारी बदले…38 पुलिसकर्मियों का तबादला,निरीक्षक से आरक्षक तक शामिल

Share बलौदाबाजार,२1 सितम्बर 2026 । बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया …

Leave a Reply