रायपुर,17 दिसम्बर 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के बोर्ड परीक्षाएं मार्च के प्रथम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। इसके लिए माशिमं समय सारिणी तैयार करने में जुटा है। मुख्य परीक्षा से पहले जनवरी में प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। मुख्य परीक्षा के लिए 5 लाख 97 हजार से अधिक नियमित विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। 10वीं में 3,42,467 नियमित विद्यार्थी पंजीकृत हुए है। 12वीं में नियमित विद्यार्थियों की संख्या 2,54,850 पहुंची है। 13 हजार विद्यार्थी प्राइवेट रूप से परीक्षा देंगे।
यह अनुमान इसलिए लगाया जा रहा हैं क्योंकि, शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के लिए हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की गई थी। इसी आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2024 में भी ऐसा ही होगा। इसके साथ ही 10वीं, 12वीं की एग्जाम की डेटशीट भी जल्द रिलीज कर दिया जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur