सूरजपुर 17 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुर में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में शनिवार को रात में चोरी हो गई। अज्ञात चोर शासकीय उचित मूल्य की दुकान की स्वेटर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया।आरोपी ने चावल से भरी बोरियों को लेकर फरार हो गए। संचालक की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस प्रभारी विमलेश दुबे व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सोसायटी के संचालक राजू साहू ने बताया जय अम्बे महिला स्व सहायता समूह सोसायटी के नाम से दुकान संचालित है। शनिवार शाम राशन वितरण करने के बाद ताला बंद कर वो घर चला गया था। दुकान की स्वेटर की ताला तोड़कर चोरी किया गया है मौके पर पुलिस ने दो ताला भी जप्त किया है पहुंचकर पुलिस ने मामला अज्ञात दर्ज कर मामले का जल्द खुलासा करने के बाद कर रही है लगभग 20 से 25 कुंतल चावल का चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई दुकानों का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल में लगी हुई है प्रभारी विमलेश दुबे ने जल्द ही मामले का खुलासा कर की बात कही है
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur