Breaking News

रायपुर@विष्णुदेव सरकार का बड़ा फैसला

Share


रायपुर,15 दिसम्बर 2023 (ए)।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही छत्तीसगढ़ की नई विष्णुदेव सरकार एक्शन में है। शुक्रवार को राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पिछली सरकार के कार्यकाल में हुई राजनीतिक नियुक्तियों को समाप्त कर दिया है। इस संबंध में जीएडी ने आदेश भी जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद निगम-मंडल में नियुक्त हुए लोगों को अपना पद छोड़ना होगा। हालांकि इनमें से कुछ लोगों ने सत्ता बदलने के साथ ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कई निगम-मंडलों में अभी भी मनोनीत सदस्य बने हुए हैं। सरकार के इस आदेश के बाद सभी को अपना इस्तीफा देना होगा।
जीएडी की तरफ से सभी एसीएस, प्रमुख सचिव और सचिव के साथ विशेष सचिव को निर्देश जारी कर कहा गया है कि विगत सालों में जो भी राजनीतिक नियुक्तियां निगम, मंडल, आयोग और सभा समिति में की गयी है, उनकी राजनीतिक नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाये। हालांकि वैसे पद जिन्हें विधि प्रक्रियाओं के बाद ही हटाया जा सकता है, वो अपने पद पर बने रहेंगे।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply