Breaking News

रायपुर@भाजपा विधायक का कांग्रेस पर तीखा हमला

Share

कांग्रेस में परिवार के अतिरिक्त सबके खिलाफ कहने-बोलने की परंपरा
रायपुर,12 दिसम्बर 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सीएम का चेहरा साफ कर दिया है। 10 दिसंबर को कुनकुरी विधायक एवं आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का सीएम घोषित किया गया। इसी बीच कांग्रेस को चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस नेताओं में तकरार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस द्वारा बृहस्पति सिंह के बाद मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक विनय जायसवाल को कारण बताओ नोटिस देने के मामले में अब बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा है, कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा बृहस्पति सिंह और विनय जायसवाल को कारण बताओ नोटिस देना उनके मौलिक अधिकारों का हनन है। कांग्रेस में ‘परिवार’ के अतिरिक्त सबके खिलाफ कहने- बोलने की परंपरा रही है। बता दें कि हार के बाद कांग्रेस नेताओं में तकरार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही आला नेताओं के खिलाफ पूर्व विधायकों ने भी खोल दिया है। इनके नेताओं पर पार्टी भी सख्त हो गई है और कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के बाद अब मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक विनय जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply